img-fluid

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाले वजाहत खान की तलाश में असम पुलिस, कोलकाता पहुंची

June 05, 2025

नई दिल्‍ली । सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली(Influencer Sharmishtha Panoli) की शिकायत करने वाले वजाहत खान(wajahat khan) के खिलाफ अब खुद कई राज्यों में मुकदमे दर्ज(Cases filed) हो चुके हैं। असम पुलिस ने खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और घृणा फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पहुंच गई है। आपको बता दें कि वजाहत खान ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ यह कहकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।


  • वजाहत खान की शिकायत के आधार पर 22 साल की शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब वजाहत खान पर भी सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगे हैं।

    असम पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वजाहत खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और अब गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पहुंच गई है। कोलकाता पुलिस ने भी ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ नामक संस्था की शिकायत पर खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। जब पुलिस वजाहत खान के कोलकाता स्थित घर पर पहुंची तो वह मौजूद नहीं थे।

    पनोली की गिरफ्तारी पर विवाद

    पनोली के वकील मोहम्मद शमीमुद्दीन ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि उनकी गिरफ्तारी में अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा, “पुलिस बिना संपर्क किए सीधे घर पहुंची, कोई फोन नहीं किया और फिर मैजिस्ट्रेट से वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह हड़बड़ी में की गई गिरफ्तारी थी।”

    पनोली की गिरफ्तारी ने राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। BJP और सहयोगी दलों ने ममता बनर्जी सरकार पर स्वतंत्र अभिव्यक्ति को कुचलने का आरोप लगाया है। इस मामले में नीदरलैंड्स से भी प्रतिक्रिया आई है। डच सांसद और राइट-विंग पार्टी फॉर फ्रीडम के नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा कि शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर धब्बा है और प्रधानमंत्री मोदी से उन्हें रिहा करने की मांग की है।

    अगर वजाहत खान जल्द नहीं पकड़े जाते, तो उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस या गैर-जमानती वारंट जारी हो सकता है। वहीं, पनोली के वकील अब हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

    Share:

  • जजों के चुनाव लड़ने पर क्या बोले CJI गवई! भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी की बात, बताया रिटायरमेंट प्लान

    Thu Jun 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । न्यायपालिका(Judiciary) से रिटायर (Retire)होने वाले न्यायाधीशों(Judges) के सरकारी नियुक्तियां (Government appointments)लेने या चुनाव लड़ने पर CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे नैतिक चिंता पैदा होती है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ किया है कि वह रिटायरमेंट के बाद कोई भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved