img-fluid

चांद से लौट आए हैं अंतरिक्ष यात्री… लेकिन इन्दौर का चंद्रयान अभी तक अधूरा

July 13, 2025

  • पार्क रोड पर 5 साल से निगम चंद्रयान की आकृति बना रहा 

इन्दौर। भारत से चांद पर भेजे गए चंद्रयान थ्री मिशन को लेकर नगर निगम ने नेहरू पार्क रोड पर इसकी प्रतिकृति बनाने का काम पांच साल पहले शुरू किया था। कई दिनों तक स्थान को लेकर असमंजस चलता रहा, फिर बाद में जैसे-तैसे काम शुरू किया गया तो चंद्रयान थ्री की प्रतिकृति तो लगा दी गई, लेकिन उसके आसपास के हिस्सों का काम आज तक पूरा नहीं हुआ।

नगर निगम कई चौराहों और लेफ्ट टर्न के काम तो तेजी से शुरू कराता है, लेकिन उन्हें पूरे करने में वर्षों लग जाते हैं। अग्रसेन चौराहा को संवारने का काम भी तीन से चार साल में बमुश्किल पूरा हो पाया था और अभी भंवरकुआं चौराहे को संवारने का काम भी कागजों पर अटका पड़ा है। पाटनीपुरा चौराहे को संवारने के लिए काम शुरू हुआ था, लेकिन फिर श्रमिक नेता रामसिंह भाई वर्मा की प्रतिमा सडक़ के बीचोबीच से हटाकर काम बंद कर दिया गया।

वहां लेफ्ट टर्न भी चौड़े नहीं हुए। इसी प्रकार निगम ने नेहरू पार्क रोड पर चंद्रयान थ्री की प्रतिकृति और उसके आसपास के हिस्सों को संवारने ाक काम शुरू किया था। कई दिनों तक स्थान को लेकर मशक्कत चलती रही। फिर बाद में रोटरी के समीप ही चंद्रयान की प्रतिकृति लगाई गई। अब प्रतिकृति लगाने के बाद वहां आसपास के हिस्सों का काम कई दिनों से बंद पड़ा है। इस मामले में निगम अधिकारियों का कहना है कि कुछ कारणों के चलते काम रोका गया था, अब जल्द पूरा किया जाएगा।

Share:

  • इंदौर : एयरपोर्ट विस्तार के साथ हुकमचंद मिल की जमीन पर प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

    Sun Jul 13 , 2025
    प्राधिकरण के कार्यों की प्रशंसा कर गए मुख्यमंत्री, गिफ्ट सिटी जैसे प्रोजेक्ट भी लाएंगे – अग्रिबाण से बोले मुख्यमंत्री- जल्द आएगा मास्टर प्लान – 582 इलेक्ट्रिक बसें 6 शहरों में दौड़ेंगी – 40 दिन में परमिशन देने का भी किया दावा – दो व्यावसायिक भूखंडों पर 671 करोड़ का प्रोजेक्ट – एमआर-10 को बताया बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved