img-fluid

मौजूदा समय में BJP की इकलौती महिला CM, रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान

February 20, 2025

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा (BJP) ने मूल काडर से आने वाली रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को मुख्यमंत्री (Chief Minister) चुनकर सामाजिक राजनीति को मजबूती दी है। महिलाओं से मिल रहे देशव्यापी समर्थन को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। रेखा गुप्ता मौजूदा समय में पार्टी की इकलौती महिला मुख्यमंत्री (Only Woman Chief Minister) होंगी। इसके साथ ही बिहार में सुशील मोदी के बाद बड़े मतदाता वर्ग वैश्य समुदाय को साधने में भी यह फैसला सहायक होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपकर भाजपा ने एक साथ कई निशाने साधे हैं। भाजपा ने अपने फैसले से वैश्य समुदाय को साफ संदेश दिया है पिछड़ा वर्ग की राजनीति में उनका पार्टी में अहम स्थान है।


  • महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व देने का दबाव
    भाजपा को देश भर में महिलाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है। लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून बनाने के बाद भाजपा पर महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व देने का दबाव भी था। अब मौजूदा समय में रेखा गुप्ता भाजपा की पहली और देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

    परंपरागत समर्थक वैश्य समुदाय को भी संदेश दिया
    भाजपा ने इस फैसले से अपने परंपरागत समर्थक वर्ग वैश्य समुदाय को संदेश दिया है कि उनकी उपेक्षा नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में ग्यान (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) का जो नारा दिया था, उसमें भी नारी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया था।

    बिहार में पिछड़ा वर्ग में आता है वैश्य समुदाय
    भाजपा को अब इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरना है। बिहार में वैश्य समुदाय पिछड़ा वर्ग में आता है। राज्य में सुशील मोदी इस समुदाय के सबसे बड़े चेहरे थे। अब रेखा गुप्ता के जरिए वह वहां के वैश्य समुदाय को भी संदेश दिया गया है। बिहार में इस बार राजग और इंडिया गठबंधन में लगभग सीधी लड़ाई है।

    पर्यवेक्षक नियुक्ति से भी दिए सियासी संकेत
    भाजपा नेतृत्व ने बुधवार दोपहर में भी इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह जाट व पूर्वांचल के बजाए अन्य समुदाय व समीकरणों पर विचार कर रही है। ओम प्रकाश धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाने से यह लगभग साफ हो गया था। धनखड़ जाट समुदाय से और रविशंकर पूर्वांचल से आते हैं। ऐसे में वैश्य समुदाय को मुख्यमंत्री पद देने की कवायद स्पष्ट हो गई थी।

    Share:

  • मेक इन इंडिया के बिना मंजूर नहीं डिफेंस डील, रूस के बाद अमेरिका को भी माननी पड़ेगी शर्त, जानें

    Thu Feb 20 , 2025
    नई दिल्ली । अमेरिका और रूस(America and Russia) से मिले प्रस्तावों के बाद स्टील्थ फाइटर जेट की खरीद(Procurement of stealth fighter jets) को लेकर सरगर्मी तेज(stirring fast) होने लगी है। हालांकि भारत ने इस शर्त पर कायम रहने का फैसला किया है कि विदेशी कंपनी को देश में ही लड़ाकू विमानों का निर्माण करना होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved