
जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान में (In Rajasthan) अराजकता का माहौल गहराता जा रहा है (Atmosphere of Anarchy is deepening) । गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बलात्कार, हत्या, चोरी और डकैती जैसे अपराध आम हो गए हैं और अब तो भाजपा विधायक तक गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं।
गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर आरोप है कि चुनावी वादे की याद दिलाने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित युवक सूरज माली को गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर में 25 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए हैं। हालत इतनी नाजुक है कि डॉक्टर अभी तक उसका ऑपरेशन नहीं कर पा रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि—क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा ? क्या पुलिस ऐसे प्रभावशाली नेताओं पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी ?
गहलोत ने आरोप लगाया कि घटना के मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वे कल कपासन जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved