img-fluid

Aus vs SA: कगिसो रबाड़ा के नाम बड़ी उपलब्धि… घरेलू मैदानों पर मात्र 7017 गेंदों पर झटक लिए 200 विकेट

October 22, 2026

गकेबरहा। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज (South African Fast Bowler) कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह घरेलू मैदानों पर 200 टेस्ट विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका (South Africa) के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा टेस्ट में निक मैडिनसन और मिचेल स्टार्क को आउट करके रबाडा ने यह मुकाम हासिल किया. खास बात यह है कि उन्होंने महज 7017 गेंदों में 200 विकेट पूरे कर लिए, जो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए किसी भी गेंदबाज द्वारा ली गई सबसे कम गेंदें हैं।

कगिसो रबाडा ने अपने घरेलू मैदानों पर अब तक 38 टेस्ट मैचों में 202 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 19.99 रहा है. उन्होंने 10 बार एक पारी में पांच विकेट और चार बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 112 रन देकर सात विकेट है. साउथ अफ्रीका के लिए घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में डेल स्टेन 261 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं. मखाया एंटिनी ने 249 और शॉन पोलॉक ने 235 विकेट लिए हैं. रबाडा अब इस सूची में चौथे गेंदबाज हैं।


  • मैचों के लिहाज से डेल स्टेन ने 37 टेस्ट में 200 घरेलू विकेट पूरे किए थे, जबकि कगिसो रबाडा को एक मैच ज्यादा लगा. हालांकि, गेंदों के मामले में रबाडा ने स्टेन को पीछे छोड़ दिया. स्टेन ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 7751 गेंदें फेंकी थीं. रबाडा की उपलब्धि ऐसे समय आई, जब साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की।

    मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 99 रन पर समेटकर फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया. रबाडा ने 12 ओवर्स में 33 रन देकर दो विकेट लिए. मार्को जानसेन ने 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि वियान मुल्डर को दो सफलता मिलीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. उन्होंने 88 गेंदों का सामना किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

    बावुमा का यादगार शतक
    इससे पहले साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गई थी और टीम ने 110 रनों के स्कोर तक छह विकेट गंवा दिए थे. कप्तान टेम्बा बावुमा ने 334 गेंदों पर 179 रन बनाकर पारी को संभाला. मार्को जानसेन ने 85 रनों की पारी खेली और बावुमा के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रन जोड़े. जानसेन के आउट होने के बाद साइमन हार्मर ने कप्तान का साथ दिया. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी हुई. हार्मर ने 82 रन बनाए और साउथ अफ्रीका का स्कोर 425/9 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने 81 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

    ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरे टेस्ट में एक दिन का खेल बाकी रहते साउथ अफ्रीका के पास जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने का मौका है. कगिसो रबाडा की रिकॉर्ड उपलब्धि और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मेजबान टीम की उम्मीदों को मजबूत किया है।

    Share:

  • पश्चिम एशिया में फिर मंडराया युद्ध का खतरा: खामेनेई की चेतावनी- ईरान पर हमला हुआ तो देंगे कड़ा जवाब

    Thu Oct 22 , 2026
    तेहरान. अमेरिकी मीडिया (American media) की इस रिपोर्ट के बाद कि अमेरिका (US) और इस्राइल (Israel) ईरान (Iran) पर नए हमले करने पर विचार कर रहे हैं। पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका में मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) चल रहे हैं। तेजी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved