img-fluid

Bigg Boss 18 के नॉमिनेशन टास्क में अविनाश ने दे दिया विवियन को धोखा

December 09, 2024

मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का घर इस वक्त जंग का मैदान बना हुआ है। शो पर अपने ही अपनों की पीठ पर वार करते नजर आ रहे हैं। घर में जिसे आप सबसे अच्छे दोस्त की जोड़ी के तौर पर देख रहे हैं, हकीकत में कुछ सिर्फ अपना गेम प्ले कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही बीते दिनों देखा गया। घर में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह (Dsena, Avinash Mishra and Isha Singh) की जोड़ी काफी चर्चा में है। लेकिन बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनने के बाद न सिर्फ घरवाले, बल्कि फैंस की भी आंखें फटी रह गईं।



अनिवान ने किया विवियन को नॉमिनेट
बीते दिनों घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट को वजह बताते हुए दूसरे को नॉमिनेट करना था। लेकिन अविनाश मिश्रा ने जो किया उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। अविनाश ने नॉमिनेशन टास्क में अपने ही दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर दिया। जैसे ही उसने विवियन का नाम लिया, न सिर्फ उनका बल्कि बाकी घरवालों का फेस एक्सप्रेशन देखने वाला था। टास्क के दौरान जैसे ही पूछा गया किया कि किसे नॉमिनेट करोगे। इस पर उसने विवयन का नाम लिया। अविनाश ने कहा शो पर करण, विवियन मम्मी वाला एंगल चल रहा है। तीनों में कोई भी इसे एंड नहीं कर रहे हैं। अगर कोई करना भी चाह रहा है तो वो दोनों एंड नहीं करने दे रहे हैं। अविनाश के अलावा दिग्विजय ने भी विवियन को नॉमिनेट किया।

लोगों ने अविनाश को सुनाई खरी खोटी
अपने ही दोस्त विवियन डीसेना को नॉमिनेट कर अविनाश मिश्रा मुश्किल में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर अविनाश यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। सभी उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए।’ एक दूसरा लिखता है, ‘विवियन ने इसे हमेशा सपोर्ट किया।’ एक ने लिखा, ‘अविनाश, विवियन और ईशा को यूज कर रहा है।’ वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने विवियन को विनर बताया है।

Share:

  • VHP के कार्यक्रम में बोले HC के जज, 'बहुसंख्यकों के हिसाब से काम करेगा देश, यह कहने में कोई संकोच नहीं'

    Mon Dec 9 , 2024
    नई दिल्‍ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के जज शेखर यादव (Judge Shekhar Yadav) ने रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यक्रम में दो टूक कहा है कि यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह देश बहुसंख्यकों (Majorities) की इच्छा के अनुसार काम करेगा। जज प्रयागराज में वीएचपी द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved