img-fluid

Ayushmann Khurrana & Vaani Kapoor की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ इसी महीने होगी रिलीज 

November 05, 2021
 मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर इसी साल 8 नवंबर को जारी किया जायेगा। वहीं फिल्म 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

काफी समय से चर्चा में बनी हुई आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर (Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor) की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’  (‘Chandigarh Kare Aashiqui’) की रिलीज डेट तय हो गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट का खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 8 तारीख को जारी किया जायेगा। वहीं फिल्म 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।




बता दें कि हाल ही मेंं आये फिल्म के इस फर्स्ट लुक में वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक को देखने से यह साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक प्रेम कहानी होगी और फिल्म आयुष्मान और वाणी के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री दिखाई जाएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं।वहीं आयुष्मान खुराना काय पो छे और केदारनाथ जैसी फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके अभिषेक कपूर के साथ भी पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आयुष्मान , अभिषेक और वाणी तीनों ही काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस भी भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित एवं अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

Share:

  • Anti-Airfield Weapons: 100 किलोमीटर दूर भी दुश्मन के ठिकानों पर होगा सटीक हमला, स्वदेशी स्मार्ट बम ने बढ़ाई वायु सेना की ताकत

    Fri Nov 5 , 2021
    नई दिल्ली। भारत ने राजस्थान के जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार का एक और सफल परीक्षण कर लिया है। भारत में निर्मित इस हथियार का इससे पहले 28 अक्तूबर को भी परीक्षण किया गया था। अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित बम के इस वर्ग का परीक्षण देश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved