img-fluid

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर भड़के बाबा बागेश्वर, कही ये बड़ी बात

January 26, 2025

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh of Prayagraj) में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (bollywood actress mamta kulkarni) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आध्यात्मिक जीवन की राह अपनाने वाली ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। हालांकि उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसकी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है, ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का भाव हो।

एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर चिंता और नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा ममता कुलकर्णी को संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? इस तरह की पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन और दिल में संत या साध्वी का भाव हो। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि आज तक हम खुद महामंडलेश्वर नहीं बन पाए।


महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर ने महाकुंभ में रील वाले लोगों को फेमस होने को लेकर कहा कि सब अपना काम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने 27 जनवरी को सनातन बोर्ड के गठन को लेकर होने वाली धर्म संसद पर कहा कि अब भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले 5 दिनों तक महाकुंभ में रहेंगे।

बता दें कि महाकुंभ के दौरान शुक्रवार को 53 साल की ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की। अखाड़े के आचार्यों ने ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया, जिसके बाद अब वह यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी।

Share:

  • नाइजीरिया में बड़ा हादसा, फ्यूल टैंकर में ब्लास्ट होने से 18 लोगों की मौत

    Sun Jan 26 , 2025
    नई दिल्ली। नाइजीरिया (Nigeria) में एक फ्यूल टैंकर में जोरदार विस्फोट (Loud explosion) हो गया। इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। एक हफ्ते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved