
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. बाबर ने बुधवार 15 नवंबर को एक बयान जारी कर सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. बाबर आजम को पहली बार 2019 में पाकिस्तानी टीम का कप्तान बनाया गया था और 2021 में वो तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन गए थे. बाबर ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नेतृत्व करना गर्व की बात थी और उसे छोड़ने का फैसला लेना बहुत मुश्किल था लेकिन इस फैसले का सही वक्त भी यही था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved