
इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana Police Station Area) मे गरबे (Garba) में नाम बदलकर शामिल हुए एक मुस्लिम युवक (Muslim Person) को बजरंग दल कार्यकर्ताओं (Bajrang Dal Workers) ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुस्लिम युवक राहुल बनकर गरबा पंडाल में गरबा खेलने की नियत से घुस गया था वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक से अपनी आईडी मांगी और पूछताछ को तो युवक ने पहले तो अपना नाम राहुल बताया उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपना असली नाम हामिद रजा होना बताया जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाम सुनकर पिटाई करने की कोशिश और खजराना पुलिस के हवाले कर मामला दर्ज करवा दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved