img-fluid

जापान में अगले महीने से हट जाएगा 12 विदेशी देशों की यात्रा पर लगा प्रतिबंध

October 09, 2020

टोक्यो । जापान में अगले महीने से 12 विदेशी देशों के यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने की योजना बन रही है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था।
इन देशों की सूची में चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण-कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और अन्य देश शामिल हैं। हालांकि सरकार यात्रियों से आग्रह करेगी कि आनावश्यक और बिना कारण यात्रा करने से बचे।वर्तमान में जापान सरकार ने 159 देशों और क्षेत्रों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। किसी भी यात्री को जापान में प्रवेश करने और जापान आने के बाद कोरोना नेगेटिव होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि यह लोग 14 दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहें। इस दौरान इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक वाहनों) में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सबसे पहले सरकार एक दिन में 1000 विदेशियों को देश में आने की अनुमति देगी। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को जपान ने विदेशियों के देश में प्रवेश पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी थी। हालांकि पर्यटकों के प्रवेश पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।

Share:

  • एचएएल का कर्मचारी निकला पाकिस्तानी जासूस, गिरफ्तार

    Fri Oct 9 , 2020
    नई दिल्ली​​।​ ​नासिक के ओझर स्थित हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड​ (एचएएल)​ का एक कर्मचारी पाकिस्तान का जासूस निकला​​​।​ वह लगातार​ ​पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ​​आईएसआई ​के संपर्क में था और ​भारत के लड़ाकू विमानों ​की जानकारी ​देता था। ​इसके अलावा ​​​एचएएल ​​के एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट​ के बारे में भी उसने पाकिस्तान को जानकारी दी है​। ​​महाराष्ट्र ​​एटीएस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved