
डेस्क। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। फेरी में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फेरी में करीब 1000 लोग सवार थे। यह हादसा राजधानी से करीब दो सौ किलोमीटर दूर झलकोटी जिले में हुआ। घटना के वक्त कुछ लोग नदी में कूद गए जिससे उनकी भी जान चली गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved