img-fluid

बांग्लादेश : वोटिंग से पहले मिली एक और हिंदू की लाश, हाथ-पैर बंधे हुए, शरीर पर जख्म…

February 12, 2026

ढाका. बांग्लादेश (Bangladesh) में आज हो रहे आम चुनाव (general election) के मतदान से ठीक पहले मौलवी बाज़ार इलाके में एक हिंदू युवक (Hindu youth) रतन साहूकार की हत्या का मामला सामने आया है. 28 साल के रतन का शव बुधवार सुबह 10 बजे चम्पारा इलाके के चाय बागानों में बरामद किया गया. रतन पेशे से इसी बागान में काम करता था. बरामदगी के समय रतन के हाथ और पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर गहरे ज़ख्मों के निशान थे, जिनसे लगातार खून बह रहा था.

रतन के सहकर्मियों ने आशंका जताई है कि यह एक सोची-समझी हत्या है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि इस वारदात का संबंध चुनावी हिंसा से है या इसके पीछे कोई और व्यक्तिगत रंजिश है. चुनाव के ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है.


  • रतन साहूकार रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन बुधवार की सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. चम्पारा के चाय बागान में जब उसके साथियों ने उसे देखा, तो वह मृत अवस्था में पड़ा था. उसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि उसे मारने से पहले बंधक बनाया गया और शारीरिक प्रताड़ना दी गई.

    खून से लथपथ शरीर…
    चश्मदीदों और रतन के सहकर्मियों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे. शरीर से बहता हुआ खून और गहरे घाव उसकी निर्मम हत्या की गवाही दे रहे हैं. सहकर्मियों ने मौके पर ही इसे हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    चुनाव और सुरक्षा पर उठते सवाल
    बांग्लादेश में आज वोट डाले जा रहे हैं, लेकिन वोटिंग से चंद घंटे पहले एक हिंदू युवक की ऐसी नृशंस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है, लेकिन इलाके में तनाव व्याप्त है. क्या यह हत्या मतदाताओं को डराने के लिए की गई या इसका कोई और मकसद था, पुलिस इसकी गहराई से पड़ताल कर रही है.

    Share:

  • US से ट्रेड डील से कश्मीर से हिमाचल तक टेंशन में किसान.... 10,000 CR की इंडस्ट्री पर संकट

    Thu Feb 12 , 2026
    नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कश्मीर (Kashmir) से लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) तक के सेब किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि अगर अमेरिकी सेब (American Apple) सस्ते दाम पर भारतीय बाजार में आने लगे, तो स्थानीय सेब की मांग और कीमत दोनों गिर सकती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved