
एसबीआई और निजी क्षेत्र की बैंकों को छोडक़र सभी होंगी हड़ताल में शामिल
इन्दौर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और निजी क्षेत्र के बैंकों को छोडक़र आज बड़े स्तर पर बैंकों (Banks) में कामकाज प्रभावित होगा। इंदौर (Indore) में करीब 3 हजार कर्मचारी (3,000 employees) और अधिकारी हड़ताल पर है। इससे करोड़ो (crores) रुपयों का लेनदेन प्रभावित होगा। चेक क्लीयरेंस, एटीएम में रूपये भरने सहित बैंकों के कामकाज पर व्यापक असर पड़ेगा। हड़ताली कर्मचारी और अधिकारी गांधी हॉल में इक_ा हो रहे हैं, जहां प्रदर्शन किया जाएगा। कल शाम को भी चेतावनी स्वरूप बंैक यूनियन ने प्रदर्शन किया था।
केन्द्रीय ट्रेड यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें केन्द्र से जुड़े विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। बैंकों में भी बड़े स्तर पर आज पूरे देश में हड़ताल रहेगी। पूरे देश में हो रही इस हड़ताल को लेकर इंदौर में भी ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा अन्य बैंककर्मी संगठनों से संबंधित कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। इंदौर में करीब 3 हजार बैँक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर है। केवल एसबीआई की शाखाओं में कामकाज होगा और उसके ही एटीएम चलेंगे। वैसे हड़ताल को देखते हुए अन्य बंैकों के एटीएम में पर्याप्त रूपया जमा किया गया है, ेलकिन अगर रुपया खत्म हो जाता है तो फिर कल ही उसमें रुपये डाल सकेंगे। इसके साथ ही चेक क्लीयरिंग भी अटकेंगे। हड़ताली यूनियनों का कहना है कि केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी एवं जन-विरोधी नीतियों, चार श्रम संहिताओं के माध्यम से संगठित होने, सामूहिक सौदेबाजी एवं हड़ताल के अधिकारों पर किए जा रहे प्रहार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं बीमा कंपनियों के निजीकरण, कर्मचारियों की भारी कमी, बढ़ती आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति तथा आम जनता पर बढ़ते सेवा शुल्क के विरोध में हड़ताल की जा रही है। हड़ताली यूनियन के मोहनकृष्ण शुक्ला, अरविंद पोरवाल ने बताया कि नया कानून श्रमिकों के विरोध में है, जिसे लागू नहीं करने का विरोध किया जा रहा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी गांधी हॉलमें इक_ा हो रहे हैँ, जहां प्रदर्शन किया जाएगा। यहां एक सभा भी होगी, जिसे यूनियन के नेता संबोधित करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved