img-fluid

BB19: तलाकशुदा है खुद को बैचलर बताने वाला ये कंटेस्टेंट

September 02, 2025

मुंबई। सलमान खान (Salman khan) होस्टेड बिग बॉस 19 (BB19) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को लेकर रह पल नई अपडेट सामने आ रही है। महज एक हफ्ते में ही कंटेस्टेंट का असली चेहरा सामने आना शुरू हो गया है। शो में आने के बाद अब कई कंटेस्टेंट के राज पर से पर्दा भी उठने लगा है।

कौन है वो कंटेस्टेंट?
शो में एक एक कंटेस्टेंट जो खुद को शुरू से बैचलर बता रहा है, लेकिन असल में न सिर्फ उसकी शादी हो चुकी है, बल्कि उसका तलाक भी हो चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन है।

जबरदस्त है फैन फॉलोइंग
हम बात कर रहे हैं अभिषेक बजाज की। शो में शुरू से की कामचोरी को लेकर और कुनिका सदानंद से विवादों को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिषेक की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।



शादीशुदा हैं अभिषेक
32 साल के हैंडसम अभिषेक को देख अगर आप सोच रहे हैं कि वह बैचलर हैं तो आप गलत हैं। अभिषेक भले ही शो में खुद को बैचलर बता रहे हो, लेकिन रियल में वह शादीशुदा हैं।

ये हैं अभिषेक की पत्नी
बॉलीवुडशादीज डॉट कॉम के मुताबिक, अभिषेक ने 8 साल पहले ही शादी रचा ली थी। उनकी पत्नी का नाम आकांक्षा जिंदल है।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
अभिषेक और आकांक्षा साल 2010 में एक पार्टी में मिले थे और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास यॉट में प्रपोज किया था। 28 अक्टूबर 2017 को सगाई कर ली थी, पर अब दोनों साथ नहीं हैं।

शादी की तस्वीरें वायरल
बिग बॉस में आने के बाद अभिषेक और आकांक्षा की शादी और एक साथ की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शादी में दिखे खूबसूरत
शादी की वायरल तस्वीरें में अभिषेक गोल्डन कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी आकांक्षा ने लाल रंग का जोड़ा पहना था।

क्या करती हैं अभिषेक की पत्नी?
आकांक्षा जिंदल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह पेशे से कंपनी सेक्रेटरी और डिजिटल क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 2 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं।

रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड
आकांषा का फीड बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। मगर हैरानी की बात यह है कि इस फीड में एक भी फोटो अभिषेक के साथ नहीं है।

अभिषेक का वर्कफ्रंट
बता दें कि अभिषेक 33 साल के हैं। वो एक्टर हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Share:

  • अमेरिकी वित्त मंत्री के सुर बदले, बोले- भारत-US दो महान देश, अंत में हम एक साथ आएंगे

    Tue Sep 2 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (American Finance Minister Scott Bessant) ने मंगलवार को भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को लेकर भरोसा जताया कि दोनों “महान देश” अंततः समाधान निकाल लेंगे। बता दें कि ट्रंप प्रशासन पिछले कुछ समय से भारत को लेकर बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल कर रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved