
इंदौर। छत्रीपुरा पुलिस थाने (Chhatripura Police Station) के पास संचालित बीबीसी कैफे के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे पकड़ने गई लेकिन वह फरार हो गया। कैफे संचालक अपने यहां लड़का-लड़की को एक घंटे के लिए प्राइवेट केबिन देता है। इसके लिए उसने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल (video viral on instagram) किया था।
अश्लीलता फैलाने की धारा में केस दर्ज
छत्रीपुरा थाने से महज 20 कदम की दूरी पर एक बीबीसी कैफे संचालित किया जा रहा था। जहां कपल को बैठने लिए एक घंटे के 99 रुपए लेकर केबिन की व्यवस्था की गई थी। इसका एक अश्लील वीडियो संचालक दीपेश पुत्र राजेन्द्र जैन ने इंस्टाग्राम की पोस्ट पर शेयर किया था। जिसे लेकर मामले में पुलिस को जानकारी लगी तो दीपेश के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धारा 292 क के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने जानकारी के बाद संचालक को थाने बुलावा भेजा। लेकिन वह कैफे पर ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved