मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थ डे पार्टी (Birthday Party) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी (Urvashi Rautela) और ओरी नजर आ रहे हैं। ओरी उर्वशी के साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते ओरी उर्वशी को धक्का देते हैं। ओरी के धक्के से उर्वशी लड़खड़ा जाती हैं। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। उर्वशी का ये वीडियो खुद ओरी ने पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
ओरी ने पोस्ट किया उर्वशी का वीडियो
ओरी ने उर्वशी का ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पहली महिला जिसको मैंने धक्का दिया है। ओरी और उर्वशी एक्ट्रेस की नई फिल्म डाकू महाराज के गाने पर डांस कर रहे होते हैं। तभी डांस करते-करते ओरी उर्वशी को हल्का सा धक्का देते हैं और उर्वशी लड़खड़ा जाती हैं। इसके बाद एक शख्स उर्वशी को संभालते हुए नजर आता है। फिर ओरी उर्वशी को गले लगा लेते हैं।
इससे पहले ओरी और उर्वशी का दुबई स्टेडियम से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी ओरी और उर्वशी उसी गाने पर डांस करते नजर आ रहे थे। ओरी और उर्वशी भारत पाकिस्तान मैच देखने दुबई पहुंचे थे। इस वीडियो में ओरी उर्वशी के गाल पर किस करते भी नजर आते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved