
डेस्क। BCCI ने मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) को नया प्रेसिडेंट (New President) चुन लिया गया है। पिछले कई दिनों से मिथुन मन्हास के नाम की चर्चा चल रही थी। अब उनके नाम पर मुहर लग गई है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मिथुन मन्हास के BCCI प्रेसीडेंट बनने की जानकारी एक्स पर दी। जितेंद्र सिंह ने लिखा- मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का नया प्रेसीडेंट घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में से एक, पूर्व डोडा जिले के लिए, जो संयोग से मेरा अपना गृह जिला भी है, यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा। कुछ ही घंटों के अंतराल में पहले किश्तवाड़ की एक बेटी, शीतल वर्ल्ड चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद मिथुन को BCCI प्रेसीडेंट चुन लिया गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved