img-fluid

सतर्क रहे, सावधान रहे..नित नए तरीकों से हो रही धोखाधड़ी

September 01, 2022

नागदा। आनलाईन बैंकिंग ने रुपयों के लेन देन को जितना आसान बनाया है उतना ही धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ गया है। सावधानी हटी और दुर्घटना घटी जैसी स्थिति इस मामले में आम हो गई है। शातिर बदमाश इतनी सफाई से लोगों को अपनी बातों में उलझा कर विश्वास करने पर विवश कर देते है और धोखे का शिकार हो जाते है।
ऐसा ही एक मामला रविंद्र सिंह निवासी चंद्रशेखर मार्ग के साथ हुआ। सायबर सेल में मंडी थाने के माध्यम से दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को रात्रि 10:04 में दो व्यक्ति उसकी दुकान पर आये और कहा कि हमें नगदी 25 हजार रुपए चाहिये, हम आपको फोन पे कर देते हैं। हमें रूपयों की जरूरत है परन्तु हमारे पास एटीएम भी नहीं है। उनके द्वारा काफी निवेदन और परेशानी बताए जाने पर मैंने 10 हजार रुपए उन्हे नगदी दे दिये और मेरे फोन पे पर 10 हजार रुपए भी प्राप्त हुए।


  • इसके बाद उन्होंने यह राशि अपने मित्र अमित पोरवाल को भेजी लेकिन इसके बाद ही यह राशि मेरे खाते में होल्ड हो गई। जब बैंक से इस संबंध में जानकारी ली गई तो यह बताया गया कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है। मंडी पुलिस ने उक्त मामले को जाँच में लिया है। इस तरह के मामलों को देखने के बाद अनजान व्यक्ति से रुपयों की आनलाइन लेनदेन में खतरा हो सकता है, इसलिए सावधानी और सतर्कता आवश्यक है।

    Share:

  • केमिकल के कारण लोग परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Thu Sep 1 , 2022
    नागदा। ग्राम परमारखेड़ी के ग्रामीणों ने नागदा स्थित उद्योगों द्वारा चिमनियों के माध्यम से उगले जा रहे धुएं और केमिकल से अपनी सेहत पर असर होने की जानकारी एसडीएम को दी है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है कि उद्योगों द्वारा छोड़े जा रहे धुएं और केमिकल के संबंध में प्रबंधकों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved