img-fluid

‘दुर्गा बन, काली बन पर कभी न बुर्केवाली बन’, लड़कियों से हाथ जोड़कर बोले धीरेंद्र शास्त्री

February 19, 2026

ग्वालियर: मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. पंडित धीरेंद्र ने कथा के दूसरे दिन युवतियों और बच्चों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने युवतियों को सचेत करते हुए कहा कि तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन.


  • बता दें कि डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिन की कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने अपने निजी विचार व्यक्त किए और युवाओं को जीवन मूल्यों पर चलने की सीख दी. उन्होंने कहा कि 18 से 25 साल की आयु जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. इस उम्र में जो बालक या बालिका संभल जाता है, वह भविष्य में कभी बिगड़ नहीं सकता. वहीं जो इस दौरान भटक जाता है, उसका संभलना कठिन हो जाता है.

    कथा संबोधन के दौरान उन्होंने खास तौर पर युवतियों से कहा कि वे स्वयं को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाएं. उन्होंने कहा, तुम दुर्गा बन, तुम काली बन, लेकिन कभी न बुर्के वाली बन. उनके इस बयान को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा भी रही. बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तुम हमें मानो या न मानो, लेकिन अपने माता-पिता की बात जरूर मानना. उन्होंने युवाओं को संगत से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि गलत संगति जीवन को भटका सकती है.

    Share:

  • छिंदवाड़ा में ‘सिंगिंग पुलिस’ का अनोखा अंदाज, ASI गाने से ट्रैफिक रूल सिखा रहे

    Thu Feb 19 , 2026
    छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rules) का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस (Police) लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन वहीं अब एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले (ASI Ashok Kumar Merckole) ने अपने स्तर से एक अनूठी पहल की है. जिसमें वे गाना गाते हुए लोगों से ट्रैफिक रूल्स पालन करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved