img-fluid

‘आप खुद से अधिक बनें…’, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कंगना रनौत का महिलाओं को संदेश

March 08, 2025

डेस्क। आज के दिन को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को सशक्त करने का संदेश दिया है। उन्होंन संदेश में महिलाओं को एक देवी का दर्जा दिया है।

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं को किसी की तरह बनने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह खुद में एक शक्ति हैं, जिसे प्रकट करने की जरूरत है। आप जो हैं वो बनना सीखिए, दिखावे के चक्कर में आपक पुरुषों के जैसा होना मत सीखिए और प्रतिस्पर्धा करने से बचिए। वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं दयालु बनें, जिज्ञासु बनें, खुद से अधिक बनें और एक महिला बनें।


एक्ट्रेस ने महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर कोई महिला का प्यार और सहारा प्राप्त करना चाह रहा है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि बचपन में आपको भी मां की जरूरत थी, जिसने आपको प्यार दिया। आप एक देवी हैं, हर किसी को आपकी जरूरत है। आप सब कुछ हैं।

Share:

  • ट्रंप प्रशासन ने सस्ते घरों के प्रोजेक्ट का फंड रोका, अधर में लटकी छह करोड़ डॉलर की परियोजनाएं

    Sat Mar 8 , 2025
    वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने सस्ते घरों के प्रोजेक्ट्स की फंडिंग रोक दी है, जिससे ये परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। ट्रंप प्रशासन ने संघीय सरकार के खर्च को सीमित करने के उद्देश्य से कई विभागों की फंडिंग या तो रोक दी है या फिर उसमें कटौती की है। इसी के तहत ट्रंप प्रशासन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved