img-fluid

इंदौर के सराफा थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फेंकी चूड़‍ियां

September 27, 2025

इंदौर। शीतला माता (Shitla Mata) बाजार में बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड के सुपुत्र एवं नगर भाजपा उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड (Eklavya Singh Gaud) ने बैठक लेकर सभी व्यापारी एवं पदाधिकारी को वर्ग विशेष के कर्मचारियों (Employees) को नौकरी (Job) से निकालने की बात कही थी। एकलव्य सिंह गौड के बयान के बाद से ही यह मामला चर्चा में बना हुआ था। आज यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay SIngh) के सीतलामाता बाजार पहुंचने की जानकारी सामने आई। जैसे ही यह जानकारी क्षेत्रीय भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने पूरे सीतलामाता बाजार को भगवा रंग में रंग दिया।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

दूसरी ओर क्षेत्रीय पार्षद मीता रामबाबू राठौर (Councilor Meeta Rambabu Rathore) चूड़ियां (Bangles) लेकर खड़ी हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया, क्षेत्रीय पुलिस के अलावा अन्य बल भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद जब जानकारी सामने आई की दिग्विजय सिंह के शीतलामाता पहुंचने से मामला गरमा सकता है, तो पुलिस ने आर ए एफ टीम को भी मौके पर बुलाया।

सीतलामाता बाजार की दुकानों में सेल्समैन रखने को लेकर चल रही राजनीति के मामले में आज दिग्विजय सिंह सराफा थाने पहुंचे। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन पर चूड़‍ियां फेंकी। विवाद की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

दिग्विजय सिंह सराफा थाना पहुंचे, शीतला माता बाजार मामले में पुलिस अधिकारियों से चर्चा करने के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं खाली कर रहे थे मकान, जुर्माने के साथ भेजे तिहाड़ जेल

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में किराए (Rent) के घर (House) खाली न करने और कोर्ट के आदेश न मानने पर दो किरायेदारों को अवमानना ​​का दोषी ठहराया. इन दो आरोपियों में से एक को SC ने आर्थिक दंड के साथ-साथ दीवानी कारावास की सजा भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved