img-fluid

रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये अहम बातें

February 29, 2024

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच देशवासियों को संबोधित किया है। उन्होंने यह संबोधन यूक्रेन के साथ युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद दिया है। अब तक इस युद्ध में रूस यूक्रेन के 5 बड़े इलाकों पर कब्जा कर चुका है। इसमें दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन, जापोरिज्जिया और हाल ही में अवदिव्का पर कब्जा शामिल है। इस दौरान रूस के हजारों सैनिकों ने अपनी शहादत दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की सराहना की है।


पुतिन ऐसे वक्त में देश को यह संदेश देने के लिए सामने आए हैं जब अगले महीने रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने देश की राष्ट्रीय एकता की सराहना की। उन्होंने देश के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना की जमकर तारीफ की। पुतिन को इस बात का बखूबी एहसास है कि नाटो और पश्चिम देशों की ओर से यूक्रेन को लगातार मदद मिलते रहने के बावजूद यदि मास्को कीव पर भारी पड़ा है तो इसके पीछे देश के लोगों की ताकत ही है। यदि लोगों में राष्ट्रीयता का भाव नहीं होता तो अब तक जनता सड़कों पर आ चुकी होती।

यूक्रेन में अपने संप्रभुता और एकता की रक्षा कर रहा रूस
पुतिन (71) ने देशभर में प्रसारित टीवी संबोधन में कहा कि रूस यूक्रेन में ‘‘अपनी संप्रभुता और हमारे देशभक्तों की रक्षा कर रहा है।’’ उन्होंने रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे। शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share:

  • '...तो भरण-पोषण राशि की हकदार नहीं होगी पत्नी', मेंटेनेंस को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    Thu Feb 29 , 2024
    रांची। हाई कोर्ट (High Court) ने पत्नी (Wife) के अलग रहने की दशा में पति (Husband) द्वारा दी जाने वाली भरण-पोषण राशि (maintenance amount) या मेंटेनेंस को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। झारखंड (Jharkhand) हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि यदि कोई पत्नी बिना किसी वैध कारण के पति से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved