img-fluid

छात्रों की गूंज से पहले राहुल बोले- सपने लीक नहीं होने देंगे

July 16, 2026

नई दिल्ली: देशभर में पिछले काफी समय से पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है. विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल (शुक्रवार, 17 जुलाई) उत्तराखंड जाने का ऐलान किया है. उन्होंने राज्य को पेपर लीक का ‘केंद्र’ बताते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया है.

दरअसल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है. बन्नू स्कूल मैदान पर होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी जोरशोर से तैयारी कर रही है. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है.

राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और इसके उत्तराखंड में होने जा रहे आयोजन को लेकर अपनी बात कही. उन्होंने अपनी पोस्ट में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षाओं का जिक्र किया और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने यहां नियुक्तियों के लिए एक गलत व्यवस्था के काम करने का आरोप लगाया.


  • कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में कहा ’17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूं. पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है’. उन्होंने कहा कि ‘UKSSSC परीक्षा में यहां एक सिस्टम बैठ गया है, जहां पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद काबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है.’. उन्होंने कहा ‘सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया फिर भी लीक होते रहे. कानून कागज पर रहा, और पेपर बाजार में बिकते रहे’.

    राहुल गांधी ने आगे कहा ‘जरा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की. फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया और उसका पद किसी और ने खरीद लिया.यह लीक नहीं – यह चोरी है. उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की’.

    उन्होंने सभी अभ्यर्थी, छात्र और युवाओं से इस मुहिम का हिस्सा बनने की गुजारिश की. उन्होंने कहा ‘मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूं यह आपकी लड़ाई है और मैं आपके साथ हूं’. 17 जुलाई, देहरादून आइए. छात्रों की गूंज को हुंकार बनाएं. भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे. सपने लीक नहीं होने देंगे’. नेता ने युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए एक फॉर्म लिंक भी अपने पोस्ट में शेयर किया है. उत्तराखंड कांग्रेस का दावा है कि मंगलवार दोपहर तक अभियान की वेबसाइट chhatronkigoonj.in पर 2,54,142 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

    ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के अलग-अलग शहरों में जाकर सीधे छात्रों से संवाद कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत वो छात्रों की समस्याओं को सुनकर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर हैं. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा शहर से की थी. वहीं अब यह कार्यक्रम 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित किया जा रहा है.

    Share:

  • जेल में सजेगा 'मंडप', हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की होगी शादी

    Thu Jul 16 , 2026
    जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने जेल सुधार और कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. अदालत ने जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में रह रहे एक उम्रकैद के बंदी को पैरोल पर बाहर चल रही एक अन्य दोषसिद्ध महिला से विवाह करने की अनुमति दी है. दोनों की शादी 22 जुलाई को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved