
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इसके मुताबिक भाजपा ने नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला किया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved