img-fluid

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन, डूबने से हुआ हादसा

March 29, 2026

मुंबई: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री (Bengali Film Industry) से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि एक सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा में उनकी मौत हो गई. इस खबर ने न केवल उनके परिवार और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है.

राहुल बनर्जी इन दिनों स्टार जलसा के लोकप्रिय सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ में लीड रोल निभा रहे थे. इसी सिलसिले में पूरी शूटिंग यूनिट दीघा के पास तलसारी पहुंची थी. बताया जा रहा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद राहुल सीरियल की लीड एक्ट्रेस के साथ समुद्र के किनारे टहलने और पानी का आनंद लेने चले गए. इसी दौरान वह लहरों की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद टेक्नीशियनों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो वे तुरंत बचाने के लिए दौड़े और उन्हें किसी तरह बाहर निकाला.


  • एक्टर के निधन की पुष्टि
    फेडरेशन की ओर से दिगंत बागची ने इस दर्दनाक घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जब राहुल को पानी से बाहर निकाला गया, तब उनकी सांसें चल रही थीं. उन्हें तुरंत पास के दीघा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि मौत की असली वजह पानी में डूबना ही था या उन्हें कोई अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था. ईस्ट मिदनापुर जिला पुलिस ने एक्टर के निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

    पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
    इस मामले में पूर्बा मेदिनीपुर जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, आतिश बिस्वास ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मौत डूबने की वजह से हुई लगती है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. कानूनी प्रक्रिया और ऑटोप्सी पूरी होने के बाद ही उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा जाएगा.

    कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी?
    राहुल टॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं. टेलीविजन में आने से पहले राहुल ने कई थिएटर में काम किया. उन्होंने ज़ी बांग्ला के पॉपुलर प्रोग्राम खेल में आदित्य का रोल निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा.
    इस सफलता के बाद उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला, जिससे उन्हें और भी बड़ी पहचान मिली. राहुल का पॉडकास्ट प्रोग्राम ‘सहज कथा’ भी काफी पॉपुलर हुआ है.

    उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. वह लंबे समय तक एक सीरियल में भी दिखे थे. फिर लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने सीरियल में वापसी की. हाल ही में वह सीरियल भोले बाबा पर करेगा में दिखे थे. उन्होंने सीरियल हरगौरी पैसे होटल में भी काम किया था. राहुल ने राज चक्रवर्ती की फिल्म चिरदिनी तुमी जे आमार से टॉलीवुड में डेब्यू किया था. सालों बाद भी उस फिल्म के गाने आज भी उतने ही पॉपुलर हैं. फिल्म में उनके साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी प्रियंका सरकार थीं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved