
बेंगलुरु । सीसीबी की नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों ने ड्रग पेडलिंग नेटवर्क के ‘किंगपिन’ नाइजीरियन मूल के चिडीबेरे एम्ब्रोस को मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद चार अंतरराज्यीय ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है।इनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है, जो नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए लाये थे।
शहर पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया कि सीसीबी की नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों ने मंगलवार को अमृताहल्ली के एक घर पर छापा मारा था और चार कुख्यात अंतरराज्यीय ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। आरोपितों में एम. तिरुपाल रेड्डी, कमलेशान, सतीश कुमार और एजाज पाशा शामिल हैं।इनके पास से 5.6 किलोग्राम हैश तेल, 3 किलो मारिजुआना, एक कार और दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपित नए साल के जश्न के दौरान वितरण के लिए ड्रग्स जमा कर रहे थे। पुलिस इनसे उनके संपर्कों और दवाओं के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved