
बैतूल। देश में कोरोना(Corona) से लड़ने के लिए टीकाकरण (Vaccination) पर खास जोर दिया जा रहा है. पहले की तुलना में अब वैक्सीनेशन(Vaccination) गति भी काफी तेज हो चुकी है. रोज नए रिकॉर्ड स्थापित किए जा रहे हैं और कम समय में सभी को टीका (Vaccine) लगाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर वैक्सीन नहीं लगवाई जा रही है. सिर्फ अंधविश्वास के आधार पर लोग टीका लेने से बच रहे हैं.
ताजा मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल(Betul) जिले का है जहां पर लंबे समय से एक वैक्सीनेशन टीम (Vaccinenation Team) लोगों को टीका लगाने का काम कर रही है. लेकिन वहां पर कुछ लोग ऐसे भी आ रहे हैं जो भगवान के नाम पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लेने से ही इनकार कर रहे हैं. नत्थु ढाना इलाके की एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया है. जब उस महिला को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया, तब वो स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को मंदिर ले गई. मंदिर में उसने भगवान शिव की मूर्ति पर हाथ रखा और कह दिया- मालिक ने मुझे वैक्सीन लगवाने से मना किया है.
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. उस वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है- मालिक मुझे मना कर रहा है. इस वजह से मैं इंजेक्शन नहीं लगा रही हूं. नहीं तो मुझे इंजेक्शन लेने में कोई दिक्कत नहीं. पूरी दुनिया ले रही है तो मुझे भी कोई घाटा नहीं था.पर मेरे को मेरा मालिक मना कर रहा है. नहीं तो मैं तुम्हारे हाथ पैर नहीं जोड़ती.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved