मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं (Bhaabhee Jee Ghar Par Hain) में विभूति नारायण (Vibhuti Narayan) का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ शेख (Asif Shaikh) के बेहोश होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर देहरादून में अपने पॉपुलर टीवी शो के लिए एक इंटेंस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वो सेट पर ही बेहोश हो गए। जल्दबाजी में एक्टर को पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार का कोई बयान सामने नहीं आया है।
View this post on Instagram
जूम के एक सूत्र के अनुसार, “शूटिंग थका देने वाली थी और इसमें बहुत ज्यादा लड़ाई के सीन थे। ऐसे ही एक सीन के दौरान, आसिफ को अचानक घबराहट महसूस हुई और वह सेट पर गिर पड़े। सेट पर डॉक्टर के चेक करने के बाद, उन्हें तुरंत आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया गया”। आसिफ के परिवार की तरफ़ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें, आसिफ शेख टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं में सबसे पॉपुलर विभूति नारायण मिश्रा का किरदार मिभा रहे हैं। कई सालों से एक्टर इस शो का हिस्सा हैं। इसके अलावा शाहरुख खान, सलमान खान की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved