img-fluid

भागवत ने आज सुबह महाकाल मंदिर में भस्मार्ती की

February 21, 2022

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज तड़के होने वाली भस्मार्ती में भाग लिया। वे 5 लोगों के भस्म आरती में शामिल हुए। कल शाम उनसे विधायक, मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। शुक्रवार की रात उज्जैन पहुंचे संघ प्रमुख ने कल दिनभर मालवा प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक ली और आज सुबह भस्मार्ती में भगवान शिव की शरण में पहुंचे। प्रमुख मोहन भागवत ने कल सुबह इस्कॉन मंदिर में आरती में भाग लिया और इसके बाद सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ। इस बैठक में भाग लेने के लिए 80 पदाधिकारी पहुंचे हैं, सभी पदाधिकारियों को क्रमवार बुलवाया जा रहा है।


एक साथ पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद फिर जिलेवार प्रांत प्रचारक विभाग प्रचारक प्रमुख शिक्षक विभाग प्रमुख आदि श्रेणियों के पदाधिकारियों को जिलेवार संघ प्रमुख ने बुलाया और उनसे 45 मिनट तक अलग-अलग चर्चा की उज्जैन महानगर का नंबर कल सबसे आखरी में आया। उज्जैन महानगर से छह पदाधिकारी संघ प्रमुख से मिले शाम को भाजपा के जनप्रतिनिधियों से संघ प्रमुख मिले। शाम साढ़े 7 बजे सबसे पहले महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान उसके बाद विधायक पारस जैन फिर कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, सांसद अनिल फिरोजिया संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन से आधे घंटे की चर्चा की और करीब साढ़े 8 बजे सभी जनप्रतिनिधि इस्कॉन मंदिर से रवाना हो गए। आज तड़के साढ़े 3 बजे संघ प्रमुख जब महाकाल मंदिर भस्मार्ती के लिए पहुंचे तो उनके साथ इस्कान मंदिर के प्रबंध समिति के सदस्य और मात्र तीन अन्य लोग थे।

Share:

  • शहर की सफाई व्यवस्था देखी महिला अधिकारी ने

    Mon Feb 21 , 2022
    आवास मंत्रालय की संयुक्त संचालक उज्जैन पहुँची तथा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया उज्जैन। सफाई की स्थिति देखने के लिए भोपाल के अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ टीम घूमी और पानी साफ करने वाले प्लांट के साथ सदावल पर गई। संयुक्त संचालक श्रीमती मिश्र द्वारा पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved