img-fluid

भारती सिंह बोलीं, 2.5 महीने तक मुझे पता ही नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं

October 07, 2025

मुंबई। कॉमेडी की दुनिया की क्वीन कही जाने वालीं भारती सिंह (Bharti Singh) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया से भी बात की है और अपनी प्रेग्नेंसी पर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2.5 महीने तक पता ही नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट हैं।

भारती ने इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके वजन की वजह से उन्हें समझ ही नहीं आया कि वह प्रेग्नेंट हैं। वह रोजमर्रा की तरह सेट पर शूटिंग करने जा रही थीं, खाना खा रही थीं, घर के कामों में लगी थीं, यहां तक कि ‘डांस दीवाने; के मंच पर परफॉर्म भी कर रही थीं। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके अंदर एक नई जिंदगी पल रही है।



  • भारती बोलीं, “जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो ढाई महीने तक मुझे इसका एहसास ही नहीं हुआ। मोटे लोगों काे पता नहीं चलता। मैं खा रही थी, शूटिंग कर रही थी, दौड़ रही थी, डांस दीवाने पर स्टेज पर नाच रही थी। फिर मैंने सोचा कि चलो एक बार चेक कर ही लेते हैं। जब मैंने चेक किया तब मैंने टेस्ट किट नीचे रख दी और बाहर आ गई क्योंकि उम्मीद ही नहीं थी। फिर जब मैं वापस आई और देखा कि किट के ऊपर दो लाइनें हैं तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया। तो यह हमारे लिए एक सरप्राइज था। हमने सोचा नहीं था कि यह बच्चा पैदा करने का सही समय है।”

    Share:

  • Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

    Tue Oct 7 , 2025
    देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को बदरीनाथ (Badrinath), केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) और हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में इस सीजन की पहली बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो गई, जिससे पहाड़ों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दोपहर करीब 1:30 बजे से केदारनाथ की पहाड़ियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved