भोजपुरी फिल्मों (bhojpuri movies) की सुपरसिंगर नेहा राज (Supersinger Neha Raj) का नया गाना ‘कब अईब राजा जी हमार’ रिलीज हुआ है। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स (worldwide records) से रिलीज किया गया है। गाने को अभिनेत्री सौम्या पांडे (actress saumya pandey) पर फिल्माया गया है। इस धमाकेदार लोकगीत को नेहा राज ने अपनी खास शैली में गाया है।
इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा कि आवाज का डंका बज रहा है। इनके गाये हुए कई गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। इनकी आवाज का हर भोजपुरिया दर्शक कायल है। संगीत प्रेमी इनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सौम्या पांडे ने ‘कब अईब राजा जी हमार’ में बड़े ही मजेदार ढंग से परफॉर्म किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी भी लंबी चौड़ी फैंस लिस्ट है। वह इंडस्ट्री के हर छोटे बड़े अर्टिस्ट के साथ काम कर चुकी हैं। इनके भी कई गाने मिलेनियम क्लब में धूम मचा रहे। इस गाने में सौम्या अपने पति से अपने बारे में चर्चा कर रही हैं। सौम्या कहती कि अंखिया से काजर बहे…होठों ब से लाली छूटे…कब अईब राजा जी हमार…।
View this post on Instagram
गाने में सौम्या ने महफ़िल लूट ली है। उनका एक एक अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है और गाने में बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है। सौम्या ने बहुत ही कम समय मे इंडस्ट्री में अपनी एक धाक बना ली है। आज हर निर्माता निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता है। ‘कब अईब राजा जी हमार’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इनका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। संगीत नीलेश शर्मा का है। निर्देशन की भागदौड़ भोजपुरिया ने संभाली है। इसको कोरियोग्राफ दीपक शर्मा ने किया है। इसको एडिट पंकज सॉ व डीआई रोहित ने किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved