img-fluid

भोपाल: मां की मौत के बाद युवती ने मुख्यमंत्री से की भाई-बहन समेत इच्छा मृत्यु की मांग

October 11, 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती ने अपनी मां की मौत होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाई-बहन समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। युवती का नाम प्रियंका रजक बताया गया है। वीडियो में प्रियंका ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा भांजी के नाम को बहुत प्रसिद्ध किया, लेकिन उनकी भांजी भटक रही है। उसकी मां की मौत जेपी अस्पताल में हो गई। कोरोना वार्ड में भर्ती थी। रिपोर्ट पता नहीं क्या रही, लेकिन मौत के बाद भी सुकून नहीं मिला।
 
प्रियंका ने आरोप लगाये हैं कि अस्पताल में उनकी मां की लाश को छुआ तक नहीं। वह खुद ही अपने चाचा के साथ शव को लेकर पूरे अस्पताल में भटकती रही। अंतिम संस्कार भी उन्होंने खुद ही किया। इससे पहले निजी अस्पताल में उनकी मां के इलाज के नाम पर 50-50 हजार रुपये लिए गए। उनके पिता की आठ साल पहले ही मौत हो गई थी। मां ही हम चार-भाई बहनों का सहारा थीं। उनकी मौत के बाद अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सबसे बड़ी हूं। तीनों भाई बहन उससे छोटे हैं। अब उस पर उनकी जिम्मेदारी है। जांच की बात कही गई, लेकिन आज तक किसी का फोन नहीं आया।
 
प्रियंका ने आरोप लगाए कि उसकी मां संतोष रजक की तबियत खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां कोरोना संक्रमित होने के नाम पर उनसे 50-50 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद भोपाल कलेक्टर से मदद मांगी और फिर उनकी मां को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको देखने वाला कोई नहीं था। रात में ऑक्सीजन की सप्लाई भी कर दी जाती थी। गत 24 सितम्बर को उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में उनके शव को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया। पीपीई किट लपेटकर स्ट्रेचर के पर मां के शव को घर ले जाना पड़ा। अस्पताल में उनकी किसी तरह की कोई मदद नहीं की गई। प्रियंका ने मुख्यमंत्री ने मांग की है कि मामले की जांच कर अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो अब हमारे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। प्रियंका ने मुख्यमंत्री से भाई-बहनों समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Share:

  • मप्र के कई जिलों में बारिश के आसार, 20 अक्टूबर के बाद मौसम में आएगा बदलाव आएगा

    Sun Oct 11 , 2020
    भोपाल। मप्र में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब भी बौछारे बरस रही है। मौसम विभाग की माने तो उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में बरसात हो रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved