
सिंगरौली सामान्य भोपाल। प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए महापौर और नगर पालिका एवं परिषदों के अध्यक्ष पदों के लिए आज राजधानी भोपाल में आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 16 नगर निगमों के महापौर पद की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें से इस बार भोपाल महापौर का पद अन्य पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। जबकि इंदौर, जबलपुर, रीवा एवं सिंगरौली महापौर के पद सामान्य हैं।
मुरैना नगर निगम महापौर इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह भोपाल एवं खंडवा महापौर अन्य पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जबकि सतना एवं रतलाम महापौर का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 16 नगर निगमों में से आठ नगर निगम भोपाल, खंडवा, मुरैना, बुरहानपुर, देवास, कटनी, सागर और ग्वालियर के महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महापौर के चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग, दो पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और 9 पद सामान्य के लिए हैं। जिनमें से पांच महापौर पद सामान्य महिलाओं के लिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved