img-fluid

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, तार खींचने से गिरा टावर, कई मजदूर घायल

December 28, 2024

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ से पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। कुंभ की तैयारियों के बीच एक टावर गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर कट गया है। हाईटेंशन तार खींचते समय टावर गिर गया। कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सूत्रों के अनुसार कुछ मजदूरों के दबने की बात भी सामने आ रही है। घटना सराय इनायत के जगबंधन गांव में हुई। हाईटेंशन तार खींचने के दौरान अचानक टावर गिर गया। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए हैं।

आनन-आनन में सभी को SRNA अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीमें पहुंची हैं। टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसा दोपहर को एक बजे हुआ। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। बताया जा रहा है कि सलीम नाम के मजदूर की हालत गंभीर है।


  • हादसे में घायलों की पहचान कासिम पुत्र इदुवा, आमिर पुत्र भोंदू, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, सलीम, छोट्टन और पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से बात की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल जाकर मजदूरों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्थल से यह इलाका करीब 15 KM दूरी पर है।

    मजदूरों के मुताबिक रिंग रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। तार लगाकर नए टावरों को ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर को मशीन के जरिए तार खींचे जा रहे थे। जिसके बाद अचानक टावर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

    Share:

  • 28 दिसंबर की 10 बड़ी खबरें

    Sat Dec 28 , 2024
    1. मनमोहन सिंह का मेमोरियल बनाएगी केंद्र सरकार, अमित शाह ने खुद खडग़े और पूर्व पीएम के परिवार को दी जानकारी केंद्र सरकार (Central government) ने पूर्व प्रधानमंत्री (former PM) डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की स्मृति (memory) में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक (Memorial) बनाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved