
इंदौर। इंदौर (Indore) के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है। भार्गव की इस घोषणा से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
भार्गव ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों अधिकारियों को एडवांस वेतन देने की घोषणा की गई है। बता दे की दिवाली क मोके पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस (bonus to employees) आदि देने की तैयारी कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार (state government) ने अपने कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्तों में करीब 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की तैयारी कर रही है। महापौर भार्गव की इस घोषणा का कर्मचारियों ने स्वागत किया। भार्गव के इस निर्णय से बाजार और व्यापारियों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved