
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा की बीजेपी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हरियाणा के जिन जिलों में यह रोक लगाई गई है, उनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं। इन जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट की सभी सेवाएं 30 जनवरी, 2021 शाम 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि सोनीपत, पलवल व झज्जर में पहले ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved