
मुंबई। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 72 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49388 रुपये पर खुला।
चांदी 51 रुपये नरम होकर 63013 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं 22 कैरेट सोना 66 रुपये की तेजी के साथ 45239 रुपये पर पहुंच चुका है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved