
मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis Government) ने हाल ही में कक्षा 1 से 5वीं क्लास तक हिंदी भाषा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया था, जिस पर कई राजनीतिक बयान भी सामने आए थे। अब, हिंदी भाषा की अनिवार्यता को लेकर महाराष्ट्र स्कूली शिक्षा मंत्री, दादा भुसे का बयान आया है।
उन्होंने कहा कि अभी हिंदी भाषा को अनिवार्य करने का निर्णय रद्द कर मंगलवार को ये एच्छिक ऑप्शनल करने का फैसला किया गया है। जिन्हें हिंदी सीखनी है ऐसे कितने स्कूल में कितने छात्र हैं उसकी जानकारी लेकर आगे फैसला किया जाएगा। अभी राज्य में पहली भाषा मराठी और दूसरी अंग्रेजी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved