img-fluid

कोलंबो में भारत समेत इन 4 देशों के NSA की बड़ी बैठक, अजीत डोभाल भी पहुंचे श्रीलंका

August 29, 2024

कोलंबो। श्रीलंका में 4 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय वार्ता होने जा रही है। इनमें भारत, श्रीलंका के साथ मॉलदीव और मॉरीशस भी शामिल हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज श्रीलंका पहुंच गए हैं। इस दौरान आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के मामलों पर चारों देशों के एनएसए में बड़ी चर्चा होनी है।


उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात भी करेंगे। सम्मेलन अपने कोलंबो सचिवालय के साथ भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों तथा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को एक मंच पर लाता है। सम्मेलन में बांग्लादेश और सेशेल्स को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होती है तथा भारत हिंद महासागर में अपनी रणनीतिक चिंताओं से अवगत कराता है।

Share:

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शेयर किया मार्शल आर्ट्स का वीडियो

    Thu Aug 29 , 2024
    नई दिल्ली । राष्ट्रीय खेल दिवस पर (On National Sports Day) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने मार्शल आर्ट्स का वीडियो शेयर किया (Shared Martial Arts Video) । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई लोगों और बच्चों के बीच जापानी सैन्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved