
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव (breach of privilege motion) नहीं लाने का फैसला किया है। राहुल गांधी की स्पीच के उन हिस्सों को भी हटाया जाएगा, जिन्हें वे ऑथेंटिकेट नहीं कर पाए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी संसद में राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।
मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश बताया
सियासी गलियारों में चर्चा है कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश न करने का फैसला लेकर सरकार ने सदन में एक और गतिरोध पैदा होने से बचा लिया। वहीं विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के ऐलान को अविश्वास प्रस्ताव और मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। विपक्षी दल शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र पर आरोप लगाए हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी ने लगाए केंद्र पर आरोप
प्रियंका ने कहा है कि विशेषाधिकार हनन राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों ने किया है। वे देश का सौदा करके विशेषाधिकार का हनन कर रहे हैं. अमेरिका के सामने केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। 140 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया। इसका जवाब कौन देगा? चीन-डोकलाम के मुद्दे से हट रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब का सच देश को कौन बताएगा?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved