img-fluid

वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा खुलासा: स्मृति मंधाना शीर्ष पर, क्या हरमनप्रीत कौर बचा पाएंगी अपनी जगह?

March 11, 2026

 

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना(Indian women’s cricket star Smriti Mandhana) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council’s)(ICC) की नई वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग(new ODI batting rankings) में शीर्ष स्थान(rankings released) पर बरकरार हैं। मंगलवार 10 मार्च को जारी रैंकिंग में स्मृति ने लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद यह स्थान कायम रखा है। उनके अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Indian captain Harmanpreet Kaur)भी शीर्ष 10 में शामिल हैं और 8वें पायदान पर(top 10 and is at the 8th position) हैं।

हालांकि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारत की अन्य बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स रैंकिंग में एक पायदान गिरकर 12वें स्थान पर आ गई हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। नई कप्तान मेली केर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती मैच में चार विकेट और दूसरे मैच में सात विकेट लिए। यह उपलब्धि उन्हें महिलाओं के वनडे में सात या उससे अधिक विकेट लेने वाली सातवीं खिलाड़ी बनाती है। इस शानदार प्रदर्शन के कारण केर गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर उठकर 11वें स्थान पर और ऑलराउंडर सूची में पांचवें नंबर पर आ गई हैं।

न्यूजीलैंड की अन्य स्टार खिलाड़ी ब्रुक हैलीडे और मैडी ग्रीन ने भी रैंकिंग में छलांग लगाई। हैलीडे ने पहले मैच में 117 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने पहले मैच में 67 और दूसरे मैच में नाबाद 27 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीसरे और अंतिम मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के चलते हसिनी रैंकिंग में 28वें पायदान पर पहुंची हैं, जो 15 स्थान की बड़ी छलांग है।

इसके अलावा इमेशा दुलानी 72वें नंबर पर 17 स्थान ऊपर उठीं। उनकी टीममेट कविशा दिलहारी गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 21वें पायदान और ऑलराउंडर सूची में 11वें नंबर पर आ गई हैं। वेस्टइंडीज की एएफी फ्लेचर ने आखिरी दो मैचों में तीन विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर कब्जा जमाया।


  • भारतीय और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के ये रैंकिंग अपडेट खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं, जो आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Share:

  • हंसल मेहता की नई फिल्में: रणवीर सिंह की प्रलय से लेकर एक्शन फिल्म ‘पोरबंदर’ तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्ली । फिल्म निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) इन दिनों अपने नए प्रोडक्शन बैनर ट्रू स्टोरी (Banner True Story) फिल्म्स के जरिए कई बड़े और अलग-अलग शैली के प्रोजेक्ट्स (Projects) पर काम कर रहे हैं। हाल ही में मेहता और निर्माता साहिल सैगल (Sahil Saigal) ने अपनी कंपनी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की घोषणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved