
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस (Independence day) से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है, सुरक्षा बलों सर्कुलर रोड पर करी 30 किलोग्राम आईडीडी बरामद किया है।
एडीजीपी कश्मीर ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।” उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved