मुंबई (Mumbai) ! Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में बीते रोज फैमिली वीक में काफी तमाशा देखने को मिला है। शो पर ऑडियंस आई थी, जिनके सामने ही कंटेस्टेंट को लाइव परफॉर्मेंस देनी थी। इसके बाद जनता के वोटों के आधार पर एविक्शन की प्रक्रिया हुई, जिसमें आयशा खान को आउट कर दिया गया। इस वीक आयशा के साथ ईशा मालवीय को भी आउट कर दिया गया। शो के डबल एविक्शन से सभी काफी हैरान थे। ऐसे में अब आयशा का एविक्शन वीडियो सामने आ चुका है। आयशा ने जाते-जाते भी मुनव्वर संग अपनी दुश्मनी को जारी रखा।
मुनव्वर से जाते-जाते कही ये बात
उधर अभिषेक, अरुण और मन्नारा चोपड़ा ने भी आयशा को गले लगाकर विदा किया। मन्नारा ने कहा कि जल्दी ही मिलते हैं तेरी फिल्म के प्रीमियर पर हैदराबाद में। इसके बाद आयशा, मुनव्वर से हाथ मिलाती हैं और कहती हैं, ‘सफर यहीं पर खत्म’। ये सुनकर मुनव्वर का चेहरा उतर जाता है, लेकिन वो खुद पर कंट्रोल करते हुए आयशा को विदा करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved