मुंबई (Mumbai) टीवी शो ‘बिग बॉस-17’ (17th season of ‘Bigg Boss’) का 17वां सीजन 15 अक्टूबर से स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। इस सीजन में दर्शकों को कई विवादित सेलिब्रिटीज देखने को मिलेंगे। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कौन से कलाकार शो में शामिल होंगे, लेकिन ये तय है कि इस सीजन में सलमान खान का दबदबा रहेगा।
इस बार बिग बॉस की थीम काफी दिलचस्प होने वाली है। इस बार दर्शकों को बिग बॉस की आंखें, उनका सिर, दिल और सांस भी दिखेंगी। यानी इस बार घर तीन हिस्सों में बंटा हुआ नजर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में शामिल होने वाली जोड़ियां ‘बिग बॉस’ के दिल में होंगी। इस शो में कई विवादित हस्तियां नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved