मुंबई। बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं, हर कोई कंटेस्टेंट के नाम जानने के लिए बेताब है। बीते दिनों सलमान ने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में अब सलमान ने शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है! आइए जानते हैं कौन है वो?
सलमान ने दिखाई पहले कंटेस्टेंट की झलक
सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सलमान ने फैंस की धड़कनों को और भी तेज कर दिया है। कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान दर्शकों से कहते हैं, ‘अच्छा बड़ी जल्दी है जानने की कि कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इतनी जल्दी, इतने सारे लाइंस? चलो एक कंटेस्टेंट को रिवील कर ही देता हूं।’
यूजर्स ने गेस किया इस स्टार का नाम
इसके बाद सलमान खान ने एक कंटेस्टेंट की झलक दिखाई। हालांकि, इसका फेस वीडियो में नहीं दिखाया गया। वो इस वीडियो में शाहरुख खान के ‘मैं हू ना’ वाला पोज करता नजर आया। इस वीडियो को देखकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे अवेज दरबार बना रहे हैं। बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही अवेज दरबार का नाम इस शो को लेकर न सिर्फ सुर्खियों में रहा, बल्कि उन्हें कंफर्म कंटेस्टेंट भी बताया जा रहा है। बता दें कि “बिग बॉस 19” का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 से होगा। शो 9 बजे जियो हॉटस्टार पर आएगा और 10.30 बजे कलर्स पर आएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved