
मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में कुछ दिनों से तान्या मित्तल और अमाल मलिक (Tanya Mittal and Amaal Malik) के बीच काफी क्लोज बॉन्ड दिख रहा है। दोनों की बॉन्डिंग क्लोज हो रही है जिससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं शो में नया लव एंगल तो नहीं बनने वाला। इसी बीच अब तान्या ने कुछ ऐसा किया जिससे ना सिर्फ बाकी घरवाले बल्कि अमाल मलिक भी हैरान रह गए।
क्या किया तान्या ने
दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तान्या चेन्जिंग एरिया में जाती हैं और अमाल की शर्ट पहन लेती हैं। इसके बाद वह घर में घूमते हुए गार्डन एरिया पर जाती हैं। इस दौरान मृदुल तिवाली, तान्या को देखकर बोलते हैं ये लड़की कितनी छिछोरी हैं यार। इसके बाद तान्या उन्हें देखती हैं तो हंसते हुए वहां से निकल जाती हैं।
तान्या बोलीं मालती के तोते उड़ गए
बता दें कि तान्या और मालती चहर के बीच कुछ समय से काफी दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले मानती ने कहा था कि तान्या, अमाल के कपड़ों को ढूंढ रही थीं और उनकी स्वेटशर्ट भी पहनी थी। तान्या फिर बोलती हैं कि शो में हर महिला अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड क्यों बनना चाहती है?
अमाल का सपोर्ट तान्या को
वहीं अमाल भी बोलते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं अगर तान्या उनके कपड़े पहनती हैं तो, लेकिन वह मालती को इसकी परमिशन नहीं देंगे। दरअसल, पहले मालती ने अमाल के कपड़े पहने थे, लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं आया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved