मुंबई । बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के 8 हफ्तों का सफर पूरा हो चुका है। शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट लगातार अपनी ऑडियंस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं, वहीं कुछ ने जबरदस्त छलांग मारी है। अपनी पर्सनालिटी दिखाने के मामले में एक ऐसा कंटेस्टेंट सामने आया है जिसने अपने गेम से सभी को हैरान कर दिया है। 8 वें हफ्ते के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट हैरान करने वाली है।
टॉप 5 कंटेस्टेंट
बिग बॉस की खबर देने वाले बीबी तक ने एक आठवें हफ्ते की एक रिपोर्ट शेयर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बजाज घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। अभिषेक को नंबर 1 पर जगह मिली है। नंबर 2 पर बसीर अली खान हैं और नंबर 3 सभी को हैरान करने वाला है। टॉप 5 में आ कर नंबर 3 पर जगह बनाई है फरहाना भट्ट ने। नंबर 4 पर गौरव खन्ना और नंबर 5 पर अमाल मलिक बने हैं।
अपने 8 हफ्तों की जर्नी ने फरहाना भट्ट ने अपने गेम से सभी को हैरान किया है। हाल में घर में चिट्ठी वाला टास्क परफॉर्म किया गया था। इस टास्क में फरहाना ने कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए नीलम की चिट्ठी फाड़ दी थी। हालांकि अपने इस गेम के लिए उन्हें घरवालों के तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था। अमाल ने फरहाना के हाथ से खाना छीन लिया था। उनकी मां पर तंज कसे गए। बसीर और नीलम ने भी आलोचना की। इसी आलोचना का फायदा फरहाना हो बाहर बैठी ऑडियंस से मिला और इस हफ्ते उन्हें और उनके गेम को पसंद किया गया।
यूजर्स रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक फरहाना बिग बॉस की जर्नी में फिनाले तक जाने की हिम्मत रखती हैं। वो ओना गेम बखूबी खेल रही हैं। उनकी यही पर्सनालिटी अब ऑडियंस को पसंद आने लगी है। कुछ यूजर्स के मुताबिक फिनाले के टॉप 5 का हिस्सा हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved