img-fluid

बिहार : SIR में जहां हटाए गए नाम, वहां BJP का रहा मजबूत प्रदर्शन, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर मिला फायदा

November 20, 2025

नई दिल्‍ली । बिहार (Bihar) में विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब 10वीं बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने की शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार (20 नवंबर) को वह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान राज्य में ऐतिहासिक 67.13 फीसदी लोगों ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की।बिहार के इतिहास में यह सर्वाधिक मतदान है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78 रहा, जबकि पुरुषों का मतदान 62.98 प्रतिशत रहा।

विपक्षी राजद और कांग्रेस समेत तमाम दलों ने चुनावों में करारी हार के लिए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को भी जिम्मदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस बीच चुनाव आयोग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक उन पांच सीटों में से तीन पर भाजपा की जीत हुई है, जहां SIR प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नाम डिलीट किए गए हैं। इनमें से एक पर जेडीयू और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है।


गोपालगंज में सबसे ज्यादा नाम हटाए गए
आंकड़ों के मुताबिक, गोपालगंज विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 56,793 वोट डिलीट किए गए हैं, जबकि पूर्णिया सीट पर 50,767 और मोतिहारी सीट पर 49,747 वोट डिलीट किए गए हैं। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसके अलावा कुचायकोट सीट पर 43,226 नाम हटाए गए हैं, जहां नीतीश की पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार जीते हैं। सर्वाधिक वोटर डिलीट किए जाने वाली सीट किशनगंज है, जहां कुल 42,940 नाम हटाए गए हैं। इस सीट से कांग्रेस की जीत हुई है। यानी पांच में से चार पर NDA और एक पर महागठबंधन की जीत हुई है। हालांकि, किशनगंज सीट पहले भी कांग्रेस के ही पास थी। उसी तरह गोपालगंज, मोतिहारी और पूर्णिया सीट भी भाजपा के पास थी।

दरभंगा में सबसे कम 2859 वोट डिलीट हुए
आकंड़ों के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर सबसे कम वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, उनमें दो पर भाजपा, दो पर चिराग पासवान की LJPR और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है। ऐसी सीटों में दरभंगा में सबसे कम 2859 वोट डिलीट हुए हैं, जबकि चनपटिया में 6031, बेतिया में 6076, डेहरी में 6219 और महुआ में 6302 वोट डिलीट किए गए हैं। इनमें से दकभंगा और बेतिया में भाजपा, चनपटिया में कांग्रेस और डेहरी और महुआ में LJPR उम्मीदवारों की जीत हुई है।

Share:

  • रिकी पोंटिंग को पछाड़ने के बाद जो रूट का नया लक्ष्य: सचिन तेंदुलकर नंबर-1

    Thu Nov 20 , 2025
    नई दिल्‍ली । जो रूट (Joe Root)अपने करियर की रेड हॉट फॉर्म(Red Hot Form) में चल रहे हैं। उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया(Australia) में शतक ना जड़ पाने के दाग को मिटाने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025 का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। जो रूट मिटाना चाहेंगे कलंक 21 नवंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved