img-fluid

आज हो सकती है बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिए संकेत

October 06, 2025

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के कार्यक्रमों की घोषणा आज सोमवार को होने के आसार हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) ने भी पटना में दो दिवसीय दौरे के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को बताया कि चुनाव और उसके चरणों की घोषणा जल्द होगी। सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर बाद बिहार चुनाव की घोषणा हो जाएगी। ज्ञानेश कुमार ने बिहार के लोगों से अपील की कि लोक आस्था के महापर्व छठ (Folk Faith, Mahaparva Chhath) की तरह चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाएं। मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 17वीं बिहार विधानसभा की कालावधि 22 नवंबर को समाप्त हो रही है, उसके पहले चुनाव संपन्न होंगे।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत भोजपुरी और मैथिली में की। उन्होंने सफल एसआईआर के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब इसे पूरे देश में कराएंगे। बिहार ने वैशाली से लोकतंत्र दिया है। बिहार चुनाव में लागू की जा रही 17 नई पहल पूरे देश के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, महानिदेशक, मीडिया आशीष गोयल, बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मतदाता सूची का शुद्धिकरण
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के 90,712 बीएलओ ने जिस समर्पण और दक्षता के साथ एसआईआर को अंजाम दिया, यह पूरे देश के लिए मिसाल है। बिहार की प्रशासनिक क्षमता और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

आधार नागिरकता का प्रमाण नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त ने आधार कार्ड को लेकर कहा कि इसे पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। यह नागरिकता का प्रमाण नहीं। उन्होंने राजनीतिक दलों से हर बूथ पर चुनाव एजेंट बहाल करने और मतदान से पूर्व और मतदान की समाप्ति के बाद फॉर्म 17 सी लेकर जाने तक उनकी मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन न लगे इसलिए एक बूथ पर वोटरों की संख्या 1200 कर दी गई है।

दो दिन चला बैठकों का दौर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दो दिवसीय बिहार दौरे में पहले दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की गई। दूसरे दिन, प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों, बिहार के सीईओ के साथ बैठक की। फिर बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।

Share:

  • क्या हमें मुर्गी फार्म खोलना है? जाति सर्वेक्षण के सवालों पर भड़के डीके शिवकुमार; बीजेपी ने साधा निशाना

    Mon Oct 6 , 2025
    नई दिल्‍ली । कर्नाटक(Karnataka) में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने रविवार को राज्य में जारी सामाजिक(Social) और शैक्षिक सर्वेक्षण (Educational survey)को लेकर कांग्रेस सरकार(Congress government) पर निशाना साधा और इसके तरीकों एवं इस दौरान पूछे जाने प्रश्नों पर आपत्ति जताई। इस सर्वे को व्यापक रूप से ‘जातिगत गणना’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved